Friday 28 October 2016

HAPPY DIWALI ... Diwali Special Sweets Recipes In Hindi


  • मूंग दाल का हलवा ( Mung Dal Ka Halwa Recipe )--http://recipeana.blogspot.in/2016/04/mung-dal-ka-halwa-recipe.html
  • मावा या खोया गुलाब जामुन ( Mava Ya Khoya Gulab Jamun Recipe )---http://recipeana.blogspot.in/2016/03/mava-ya-khoya-gulab-jamun-recipe.html
  • शाही बेसन बर्फी ( Shahi Besan Barfi Recipe )--http://recipeana.blogspot.in/2016/03/shahi-besan-barfi-recipe.html
  • मूंग दाल की बर्फी ( Mung Dal Ki Barfi Recipe )-http://recipeana.blogspot.in/2016/10/blog-post.html
  • लवंग लता ( Lavang Lata Sweet Recipe )--http://recipeana.blogspot.in/2016/03/lavang-lata-sweet-recipe.html
  • काला जामुन ( Kala Jamun Recipe )-http://recipeana.blogspot.in/2016/10/kala-jamun-recipe.html
  • रसमलाई ( Rasmalai Recipe )--http://recipeana.blogspot.in/2016/02/rasmalai-recipe.html












Saturday 10 September 2016

भुट्टे का निमोना ( Corn / Bhutte Ka Nimona Recipe)

 इस मौसम को नया .........

सामग्री :

  • भुट्टे का दाना - 1 कप 
  • आलू - 4 से 5
  • प्याज - 3 मध्यम आकार के 
  • टमाटर - 1 बड़ा आकार का
  • लहसुन - 6 से 8  कली
  • अदरक - 1 इंच
  • तेज पत्ता - 2
  • खड़ी लाल मिर्च - 1
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच 
  •  सब्जी मसाला - 1 चम्मच 
  • धनिया पाउडर - 1 चम्मच 
  • हल्दी पाउडर - आधा चम्मच 
  • नमक - स्वादानुसार
  • तेल - 3 बड़ा चम्म्च
  • देशी घी - 1 बड़ा चम्मच
  • पानी


 विधि :

  • सबसे पहले आप प्याज ,टमाटर ,लहसुन ,अदरक को साफ कर अच्छे से धो लें। सभी को एक साथ  मिक्सी में पीस लें। आवश्यकता हो तो पानी भी डाल सकते हैं।
  • भुट्टे के दाने को भी थोड़े से पानी  के साथ मिक्सी में पीस लें।
  • आलू को छिल के छोटा छोटा काट लें।
  • कुकर में तेल डाल के गर्म करें। तेल गर्म हो जाये तब आंच को धीमा करके तेज पत्ता ,खड़ी लाल मिर्च,  हल्दी तथा लाल मिर्च पाउडर डाल के प्याज का पिसा पेस्ट डालें। धनिया पाउडर ,मसाला ,नमक डाल के मध्यम आंच पर भुने। 4 से 5 मिनट भुनने के बाद पिसा हुआ भुट्टा डाल के मिलाये और तब तक भूनें जब तक मसाला तेल न छोड़ दें। आंच धीमी ही रखें। 
  • अब कुकर में कटा आलू और 3 से 4 कप पानी डाल के मिलाये। मध्यम आंच पर कुकर को बंद कर 1से 2 प्रेशर तक पकाए। 
  • कुकर  जब ठंडा हो जाये तब भुट्टे के निमोने को बाउल में निकाल लें। 
  • देशी घी डाल के भुट्टे का निमोना परोसे। 

सुझाव :

  • इसमें आलू के साथ उरद दाल की बड़ी भी डाल सकते हैं।
  • हो सके तो MDH लाल मिर्च और मसाले का प्रयोग करें। 
  • गरम मसाला भी डाल सकते हैं। 
  •  भुट्टे के मौसम में ताजे भुट्टे के दाने का प्रयोग करें। 







Friday 2 September 2016

नींबू का खट्टा मीठा अचार ( Lemon Pickle )

नींबू का खट्टा मीठा अचार जो देखने में चटनी जैसा और खाने में बहुत अच्छा लगता हैं। ये अचार बहुत आसानी से घर पर बन जाता हैं और इसे धूप में रखने की आवश्यकता भी नहीं पड़ती हैं। ये अचार महीने साल चलता हैं।

सामग्री :


  • नींबू  ( पीले या पके नींबू ) - 1 किलो
  • चीनी - 1 किलो
  • हींग - 1 /4 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 100 ग्राम
  • लौंग का पाउडर - 1/4  चम्मच
  • सोठ पाउडर - 1/2  चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर - 1/4 चम्मच 
  • नमक - 150 ग्राम



विधि :


  • नींबू को अच्छे से पानी से धो के सूखा लें।
  • नींबू के चार टुकड़े करके नींबू के बीजे को निकाल दें। इसी प्रकार सभी नींबू को काट के बीज को निकाल लें।
  • थोड़ा थोड़ा करके नींबू को मिक्सी में पीस के पेस्ट बना लें। पानी का प्रयोग न करें। क्योंकि नींबू में अपना ही रस  होता हैं। नींबू के रस को फेके न उसका नींबू पिसते वक्त प्रयोग करें। 
  • एक बड़े बर्तन ( भगोना या कढ़ाई ) में नींबू के पेस्ट को डाल के मध्यम आंच पर पकाये। नींबू के पेस्ट को चलाते रहे। 
  • जब नींबू में उबाल आने लगे तब उसमें चीनी डाल के मिलाये। मिश्रण को चलाते रखें। 12 से 15  मिनट पकाने के बाद मिश्रण हल्का सा  गाड़ा हो जायेगा तब उसमें हींग ,लाल मिर्च पाउडर ,लौंग का पाउडर ,सोठ का पाउडर ,काली मिर्च पाउडर और नमक डाल के अच्छे से मिलाये। 5 से 8 मिनट और पकाने के बाद गैस बंद कर दें। 
  • नींबू के मिश्रण को अच्छे से ठंडा करके ही जार में भरें। 
  • आप का नींबू का खटटा मीठा अचार तैयार हैं। 

सुझाव :

  • पीले ,पके तथा दाग रहित नींबू का प्रयोग करें। 
  • पानी का प्रयोग न करें। सूखे हाथ ,बर्तन तथा जार का ही प्रयोग करें। 
  • अच्छी लाल मिर्च पाउडर का ही  करे जिससे अचार का रंग अच्छा आये। 
  • किसी भी प्रकार का तेल प्रयोग न करें। 
  • मिश्रण को बराबर चलाते रहे जिससे मिश्रण जले न। 






Saturday 13 August 2016

Recipeana Cooking Classes in ALLAHABAD



Recipeana Cooking classes in ALLAHABAD. 


Six different classes :- 

Veg ,Non-Veg ,Baking ( Cookies and Cake ) ,Snacks ,Sweet and Desserts . For more information contact : 8858415789









Friday 3 June 2016

सोयाबीन के पराठे ( Soya Bean Ke Parathe Recipe )

आप सब के लिए सोयाबीन के पराठे ........

सामग्री :

  • आटा - 300 ग्राम या 3कप 
  • आयल - 2 चम्मच 
  • पानी - आवश्कतानुसार 

( पराठे की स्टफिंग )

  • सोयाबीन -50 ग्राम 
  • उबला आलू - 1 
  • प्याज - 2 मध्यम आकार के
  • लहसुन - 4 से 5 कली 
  • अदरक - 1/2 इंच
  • हरी मिर्च - 2
  • जीरा - आधा छोटा चम्मच 
  • हल्दी पाउडर - 1/4  चम्मच
  • धनिया पाउडर - आधा चम्मच 
  • चाट मसाला - आधा छोटा चम्मच 
  • हींग - 2 पिंच
  • नमक - स्वादानुसार
  • तेल

विधि :

  • सोयाबीन को गुनगुने पानी में 10 मिनट के लिए भिगो दें। जिससे सोया बीन फूल के नरम हो जायेगा। 
  • सोयाबीन को पानी से निकाल के हाथो से दबा ( निचोड़ ) के पानी को निकाले दें। 
  • सोयाबीन को मिक्सी में डाल के दरदरा पिसे। पानी नहीं डालें। 

  • एक बर्तन में आटा और आयल डाल ले और आवश्कतानुसार पानी डाल के आटे को नरम गूथ लें। 20 से 30 मिनट आटे को ढक के रखें।
  • उबले आलू को छील के कद्दूकस कर लें। प्याज ,लहसुन ,अदरक को छील के धो लें। 
  • प्याज को छोटा छोटा काटे और लहसुन ,अदरक ,हरी मिर्च को अच्छे से कूट लें। 
  • एक कढ़ाई में 2 चम्मच तेल डाल के गर्म करे। गर्म हो जाने पर आंच को मध्यम कर जीरा ,हींग ,कटी प्याज डालें। प्याज जब हल्की लाल होने लगे तब कुटा लहसुन अदरक हरी मिर्च डाले। मिश्रण  चलाते रखे। 1 मिनट बाद हल्दी और फिर कद्दूकस आलू और दरदरा सोयाबीन डाल के चलाये। ऊपर से धनिया पाउडर ,चाट मसाला और नमक डाल के मिलाये। मध्यम आंच पर 2  से 3 मिनट भून के गैस बंद कर दें। पराठे का मिश्रण तैयार हैं। 

  • तवा को मध्यम आंच पर गरम करें। गूंथे हुए आटे की ( रोटी की लोई से बड़ी ) लोइया बनाये।लोई के मध्य में 1 चम्मच सोयाबीन का मिश्रण भरें और लोई को बंद कर दें।
  • आटे का परोथन लगा के पराठा बेले ,जैसे रोटी बेली जाती हैं। 

  • पराठे को गरम तवा पर डालें। 1 मिनट बाद पराठा को पलट दें और तेल लगा के दूसरी तरफ भी तेल लगाये। पराठा को पलट पलट कर सुनहरा पीला और लाल होने तक सेके। इसी प्रकार सभी पराठे आप सेक लें।
  • सोयाबीन के पराठे को चटनी या आचार आदि के साथ परोसे।

सुझाव :

  •  सोयाबीन के  मिश्रण में हरी धनिया डाल सकते हैं। 
  • लहसुन ,अदरक ,हरी मिर्च को अच्छे से कूट के डालने से पराठे का स्वाद बड़ जाता हैं। 
  • आलो का प्रयोग नहीं भी कर सकते हैं। 





Saturday 28 May 2016

उरद दाल की कचौड़ी ( Urad Ki Kachori Recipe )

सुबह के नाश्ते में उरद दाल की कचौड़ी और दम आलू मिल जाये तो मजा आ जाये। ये कल का मेरा नाश्ता हैं और आप का ..... 

सामग्री :


  • आटा : 400 ग्राम 
  • नमक 1आधा चम्मच 
  • रिफाइंड आयल - 3 बड़ा चम्मच 
  • पानी 


स्टफिंग सामग्री 

  • उरद दाल - 1 कटोरी या 150 ग्राम 
  • हींग - आधा चम्मच 
  • हल्दी - आधा चम्मच 
  • अजवाइन - 1  चम्मच 
  • पंच फोरन ( सुखी धनिया ,मंगरैल या कलौंजी ,राई ,सौंप ,मेथी ) -2 चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटा चम्मच 
  • धनिया पाउडर - 1 चम्मच 
  • गरम मसाला - 1/4  चम्मच 
  • नमक - स्वादानुसार 
  • सरसों का तेल - 2 बड़ा चम्मच 
  • घी या रिफाइंड आयल - तलने के लिए 

विधि :

  • उरद की दाल को साफ करके पानी से धो लें। 2 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। 
  • समय होने पर दाल से पानी निकाल दें। 
  • दाल को मिक्सी के जार में डाले और 1/4 कप पानी डाल के पिस लें। 

  • एक कढ़ाई में सरसों का तेल डाल के गर्म करें। तेल गर्म हो जाने पर आंच को धीमा करके पंच फो,अजवाइन ,हींग ,हल्दी ,लाल मिर्च और फिर पीसी दाल डाले। आंच को मध्यम कर दें। 
  • दाल में धनिया पाउडर ,गरम मसाला और नमक डाल के मिलाये। 12 से 15 मिनट चला चला के भूनें। 
  • आप का कचौड़ी स्टफिंग तैयार हैं। 
  • कढ़ाई में रिफाइंड आयल डाल के गर्म करें। तेल गर्म हो जाने पर आंच को धीमा कर दें। 
  • आटे की छोटी छोटी लोई बनाये। 

  • लोई को कटोरी का आकार दें और उसमें दाल का मिश्रण आधा चम्मच डाल के बंद कर दें। 
  • 2 से 2.5 इंच बड़ी कचौड़ी बेले। 
  • कढ़ाई में कचौड़ी को डालें। एक बार में उतनी ही कचौड़ी डाले जितनी कचौड़ी तेल में डूब जाये। 
  • गैस को बीच बीच में थोड़ा तेज कर सकते हैं। 
  • कचौड़ी को बीच बीच में पलते रखे। दोनों ओर हल्का ब्राउन हो जाने पर उरद की कचौड़ी को तेल से निकाल लें। इसी प्रकार सभी उडद दाल की कचौड़ी बना लें। 
  • गरमा गरम दम आलू के साथ उरद दाल की कचौड़ी को परोसे। 

सुझाव :

  • आटे के स्थान पर मैदा का भी प्रयोग कर सकते हैं। 
  • दाल के भूने मिश्रण को 15 से 20 दिन फ्रीज में रख के प्रयोग में ला सकते हैं। 




फरा ( Fara Recipe )

आटे का फरा .....आप सब के लिए ..

सामग्री :

  • आटा - 400 ग्राम या 4 कप 
  • पानी - आवश्कतानुसार 

स्टफिंग सामग्री 

  • चने की दाल - 1 कटोरी या 100 ग्राम 
  • लहसुन - 12 से 15 कली 
  • अदरक - 1.5 इंच 
  • हरी मिर्च - 2 
  • हींग - आधा चम्मच 
  • हल्दी - आधा चम्मच 
  • जीरा पाउडर - आधा चम्मच 
  • नमक - स्वादानुसार 

फरा तलने के लिए 

  • राइ - 1 चम्मच 
  • तेल - 1 बड़ा चम्मच 


विधि :

  • चने की दाल को साफ करके पानी से धो लें। 1 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। 
  • समय होने पर दाल से पानी निकाल दें। 
  • मिक्सी के जार में दाल ,लहसुन ,अदरक ,हरी मिर्च ,हींग ,हल्दी ,जीरा पाउडर और नमक डाल के पिस लें। आप का फरा का स्टफिंग तैयार हैं। 
  • दाल में पानी नहीं डालें। दाल को सूखा पिसे। 

  • एक बर्तन में आटा ले और आवश्कतानुसार पानी डाल के आटे को नरम गूथ लें। 20 से 30 मिनट आटे को ढक के रखें।
  • एक बड़े भगोने में 4 ग्लास पानी डाल के गर्म करें। 
  • आटे की छोटी छोटी लोई बनाये और छोटी छोटी पूरी बेले। 

  • पूरी में 1 चम्मच दाल का मिश्रण डाल के मोड़ दें जैसे गुझिया मोड़ी जाती हैं। और किनारे किनारे दबा दें जिससे दाल बाहर न आये। इसी प्रकार सभी फारे बना लें। 
  • फारे को गर्म पानी में डाल के मध्यम आंच पर 10 से 12 मिनट पकाये। प्लेट से भगोने को आधा ढक दें।
  • समय होने पर फरा को छन्नी वाले बर्तन में छान लें। फारे को 10 मिनट बाद ही तले। 
  • एक कढ़ाई में तेल डाल के गर्म करें। गर्म हो जाने पर राइ डालें। 
  • फिर फरा डाल के मध्यम आंच पर 5 से 8 मिनट भूनें। 

  • फरा को प्लेट में निकाल लें। 
  • फरा को काट के या बिन काटे ही परोसे। फरा को बिन तले भी परोस सकते हैं 
सुझाव :
  • दाल पीसते वक्त पानी का प्रयोग न करें। 
  • आप लाल मिर्च पाउडर भी डाल सकते हैं। 
  • जीरा पाउडर के स्थान पर गरम मसाला आधा छोटा चम्मच डाल सकते हैं। 
  • तड़के में करी का पत्ता भी डाल सकते हैं। 


Friday 27 May 2016

लच्छा पराठा ( Lachcha Paratha )

 नाश्ता हो या रात का खाना पराठे खाने में तो मजा ही आता हैं। तो क्यों न आज लच्छा पराठे बनाया जाये .....

सामग्री :

  • आटा - 1 कोटरी 
  • मैदा - आधी कटोरी 
  • अजवाइन - आधा चम्मच 
  • कसूरी मेथी - 1 चम्मच 
  • नमक - आधा चम्मच या स्वादानुसार 
  • तेल - 2 चम्मच और पराठे में लगाने के लिए 
  • पानी - आवश्कतानुसार 

विधि :

  • एक बर्तन में आटा ,मैदा ,अजवाइन ,कसूरी मेथी ,नमक और 2 चम्मच तेल डाल ले और आवश्कतानुसार पानी डाल के आटे को नरम गूथ लें। 20 से 30 मिनट आटे को ढक के रखें।

  • गूंथे हुए आटे की ( रोटी की लोई से बड़ी ) लोइया बनाये।

  • आटे का परोथन लगा के लोई को जितना  बड़ा बेल सकती हैं उतनी बड़ी रोटी बेल लें। 
  • रोटी पर 1 चम्मच तेल लगाए। 
  • फिर रोटी की छोटी छोटी प्लेट ( मोड़ें ) बनाए। रोटी को गोल गोल मोड़ना नहीं हैं बल्कि जैसे साड़ी की प्लेट बनाते हैं वैसे बनाना हैं। 
  • ये एक लम्बा सा पटी जैसा हो जायेगा। इसे रोल करके एक चकरी जैसी लोई बना लें। इसी प्रकार सभी लोई बना लें। 
  • लोई को बेले (आटे का परोथन न लगाए ) या आवश्यकता हो तो चौके पे तेल लगा लें जिससे लोई बेलते वक्त चिपके न। रोटी से थोड़ा मोटा ही पराठे को बेले। 
  • तवा को मध्यम आंच पर गरम करें। 
  • पराठे को गरम तवा पर डालें। 1 मिनट बाद पराठा को पलट दें और तेल लगा के दूसरी तरफ भी तेल लगाये। पराठा को पलट पलट और चम्मच से दबा दबा कर सुनहरा पीला और लाल होने तक सेके। इसी प्रकार सभी पराठे आप सेक लें।

  • आप के लच्छा पराठे तैयार हैं। पराठा को हाथो से दबाने पर पराठे के लच्छे खुल जाते हैं। 
  • चटनी ,आचार ,दही ,या सब्जी के साथ लच्छा पराठा को परोसे। 

सुझाव :


  • आप केवल नमक ही डाल के लच्छा पराठा बना सकते हैं। 
  • पराठा को हाथो से दबाने पर पराठे के लच्छे खुल जाते हैं। आप ऐसा करके भी लच्छा पराठे को परोस सकते हैं। 
  • इतने आटे में 5 से 6 लच्छा पराठे बनेगे। 







Friday 20 May 2016

गोलगप्पा या पानी पूरी ( Golgappa Ya Pani Puri Recipe )

गोलगप्पा ..मजा आ गया।

सामग्री :


  • सूजी - 250 ग्राम 
  • मैदा - 2 चम्मच 
  • बेकिंग पाउडर - 1/4 चम्मच 
  • नमक -1/4 चम्मच 
  • आयल/तेल  - 2 चम्मच और तलने के लिए 
  • पानी - आवश्यकतानुसार 


विधि :


  • सूजी ,मैदा ,बेकिंग पाउडर और नमक डाल के मिलाये। 
  • थोड़ा थोड़ा पानी डाल के नरम आटा गूँथ लें। 
  • 2 चम्मच तेल आटे में डाल के आटे को चिकना कर लें। 30 मिनट के लिए ढक्कन से ढक के रखे। 
  • कढ़ाई में तेल डाल के गर्म करें। 
  • तेल गर्म हो जाने पर आंच को मध्यम कर दें। 
  • आटे की छोटी छोटी लोई बना लें। और छोटी छोटी (1 .5 इंच के लगभग  ) पूरी बेल लें। 
  • गर्म तेल में डाल के हल्के हाथ से पलटे से दबा के पूरी को फुलाये और 1 से 2 मिनट पकाने के बाद पलट दें। 
  • दोनों ओर हल्का हल्का लाल होने पर निकाल लें। 
  • इसी प्रकार सभी गोलगप्पे बना लें। 




Saturday 14 May 2016

एग मटर करी (Egg Matar Curry Recipe )

सबके मुंह में पानी आएगा ,जब आप बनायेगे एग मटर करी .......

सामग्री :


  • उबला अण्डा (Egg) - 8 
  • हरी मटर - 100  ग्राम या 1 कप 
  • प्याज - 3 बड़े या 4 मध्यम आकार के 
  • लहसुन - 8 से 10 कली 
  • अदरक - 1 इंच 
  • हरी धनिया - सजाने के लिए 
  • तेज पत्ता - 1 से 2 
  • छोटी इलायची - 1 
  • बड़ी इलायची - 1 
  • खड़ा जीरा - 1 छोटा चम्मच 
  • मीट मसाला - 2  चम्मच 
  • गरम मसाला -आधा छोटा चम्मच 
  • हल्दी - 1/4 चम्मच  
  • लाल मिर्च - 1 चम्मच या आवश्कतानुसार 
  • नमक - आवश्कतानुसार 
  • पानी 
  • तेल 



विधि :


  • उबले एग का छिलका निकाल के साफ कर लें। 
  • एग को हल्का हल्का काटे वाले चम्मच से छेद कर लें और फिर थोड़े से तेल में लाल होने तक तले । 


  • प्याज ,लहसुन , अदरक और आधा कप पानी को मिक्सी के जार में डाल के पीस लें। 


  • एक भगोने  में 4 बड़ा चम्मच तेल डाल के गरम करें। 
  • गरम तेल में तेज पत्ता ,जीरा ,छोटी इलायची ,बड़ी इलायची डाले और आंच को मध्यम कर के प्याज का मिश्रण डाल के 2से 3 मिनट भून के आंच धीमी कर दें। 
  • मीट मसाला  ,हल्दी ,लाल मिर्च ,नमक डाल के चलाये और फिर मटर  डाल के भूनें,जब तक मसाला तेल न छोड़ दें। 


  • मसाले में 3 कप पानी , तला हुआ अण्डा (एग ) और गरम मसाला डालें। 


  • भगोने को ढक्कन से ढक के एग मटर करी को 10 से 15 मिनट धीमी आंच  पर पकाये। और फिर गैस बंद कर दें। 
  • ढक्कन को 5 मिनट बाद ही हटाये। 
  • बाउल में एग मटर करी निकाल के हरी धनिया से सजा के परोसे। 


सुझाव :

  • आप जिस तेल में अण्डा तले हैं उसी तेल में अण्डे की करी बना सकते हैं।